बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमी प्रेमिका ने जब विवाह कर लिया, तो कर दी पिटाई

प्रेमी प्रेमिका ने जब विवाह कर लिया, तो कर दी पिटाई

मधुबनी: खबर मधुबनी से है जहां पुत्री के प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर स्वजन भड़क उठे. पुत्री और उसके प्रेमी की पिटाई भी कर दी. इसके बाद प्रेमी जोड़ा न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक दोनों ने मंदिर में शादी कर ली है और कोर्ट से भी शपथ पत्र ले चुके हैं. पुलिस ने लड़की की उम्र जांचने के बाद लड़के के स्वजनों की सहमति से दोनों की शादी एक बार फिर विधि-विधान से करवा दी.

इसके बाद लड़की अपने ससुराल चली गई. जानकारी के अुनसार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की का पिछले तीन सालों से मधुबनी गांधी चौक निवासी सन्नी कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों ने चोरी-चोरी पिछले साल छह अक्टूबर को काली मंदिर में शादी कर ली. इस शादी की भनक दोनों में से किसी के परिवार को ना लगी. दोनों ने मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट से भी शपथ पत्र ले लिया. 

दो दिन पूर्व जब इस बात की भनक लड़की के पिता को लगी तो उसके घरवाले भड़क उठे। दोनों की पिटाई कर दी. इसके बाद प्रेमी जोड़ा न्याय की आस लिए थाना पहुंच गया. फिर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने दोनों पक्ष के लोगों को जांच के लिए बुलाया. हालांकि, लड़की पक्ष के लोग थाना नहीं आए इसके बाद पुलिस ने लड़की के उम्र प्रमाण पत्र की जांच की. फिर, गणमान्य लोगों की उपस्थित में थाना से दूर दोनों का फिर एक बार विधिपूर्वक शादी रचाया गया. लड़का पक्ष की ओर से मां अनीता देवी, बड़ा भाई राजा कुमार, भाभी रिकी देवी सहित अन्य मित्रगण आए उन्होंने ने लड़की को बहू के रूप में सहर्ष स्वीकार कर लिया.


Suggested News