बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत के परिचालन की तैयारी शुरू, 13 की जगह सिर्फ इतने घंटे का होगा सफर

पटना-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत के परिचालन की तैयारी शुरू, 13 की जगह सिर्फ इतने घंटे का होगा सफर

PATNA : बिहार से वंदे भारत के परिचालन का इंतजार अब जल्द ही खत्म होगा। अगले तीन से चार माह के अंदर पटना से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत का परिचालन शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी और पटना में ट्रेन के रखरखाव के लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है। यह ट्रेन दानापुर, पटना जंक्शन और राजेंद्रनगर टर्मिनल पर रुकेगी।

सिर्फ सात घंटे का सफर

बताया जा रहा है वंदे भारत से पटना से नई दिल्ली तक जाने का सफर सिर्फ सात घंटे में पूरा हो जाएगा। इस ट्रेन में एक ओर जहां यात्रियों काे कई प्रकार की विशेष सुविधाएं मिलेगी, वहीं समय भी बचेगा। अभी इस रूट पर तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति जैसी अच्छी ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। अभी एक्सप्रेस ट्रेनें 12-13 घंटे में दिल्ली पहुंचती हैं।

180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी
 वंदे भारत एक्सप्रेस 150 से 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। अभी राजधानी एक्सप्रेस 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस, भागलपुर इंटरसिटी, जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें 80 से 110 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलती हैं। राजधानी की तुलना में वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड 30-50 किमी प्रति घंटा ज्यादा होगी।

पूर्व मध्य रेल के अधिकारी के मुताबिक, इसके लिए पटरियों को मजबूत किया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना जंक्शन होते झाझा तक करीब 400 किमी पटरी को मजबूत किया गया है। छोटी-छोटी कमियों को दूर किया जा रहा है।

रूपसपुर के पास पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होने वाला है। इसी के बगल में वंदे भारत एक्सप्रेस के मेंटेनेंस करने के लिए अत्याधुनिक कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। दानापुर रेल मंडल के अधिकारी के मुताबिक कॉम्प्लेक्स निर्माण करने के लिए रेलवे बोर्ड ने जगह चयन करने काे कहा है। मंडल द्वारा रूपसपुर के पास जगह देने की बात चल रही है। खाली जमीन है। इसलिए इसी जगह को फाइनल माना जा रहा है


Suggested News