बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार की तैयारीः पटना DM-SSP ने लिया जायजा, देखें 'दरबार' हॉल की एक्सक्लूसिव तस्वीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार की तैयारीः पटना DM-SSP ने लिया जायजा, देखें 'दरबार' हॉल की एक्सक्लूसिव तस्वीर

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जनता दरबार शुरू करने वाले हैं। 12 जुलाई से सीएम नीतीश जनता दरबार की शुरुआत करेंगे। उसके बाद प्रत्येक सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नीतीश के जनता दरबार को लेकर तैयारी जारी है। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक हॉल को जनता दरबार के लिए तैयार किया गया है। विधि व्यवस्था की समीक्षा को लेकर पटना डीएम-एसएसपी ने सीएम सचिवालय जाकर तैयारी की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 

डीएम-एसएसपी ने किया दौरा

सीएम नीतीश की प्रस्ताविक जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर आज पटना के डीएम और एसएसपी ने सीएम सचिवालय का जायजा लिया। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की व्यवस्था की समीक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना गाईडलाईन को पालन करते हुए जनता दरबार का कार्यक्रम होगा। तमाम तैयारी को देख रहे हैं। वहीं एसएसपी ने कहा कि प्रस्तावित जनता दरबार में सुरक्षा-व्यवस्था किस तरह से व्यवस्थित की जाए इस पर मंथन किया जा रहा है। जहां पर कार्यक्रम होने हैं उस हॉल को तैयार किया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दूरी पर कुर्सियां लगाई गई हैं। सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठेंगे। दरबार हॉल में दो लेन में फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। 

मुख्य सचिव ने आज की समीक्षा बैठक

कैबिनेट सचिवालय ने 5 जुलाई को तैयारी को लेकर सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया जाना प्रस्तावित है। कोविड-19 के मद्देनजर इस कार्यक्रम के संचालन के लिए संचालन प्रक्रिया विकसित की गई है। मुख्य सचिव ने जनता दरबार के संचालन को लेकर आज बैठक की है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी एवं मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव एवं अन्य अधिकारी भाग लिए ।इसके अलावे इस बैठक में सभी जिलों के डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी और एसपी भी जुड़े।

बता दें कि 4 दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम सचिवालय जाकर जनता दरबार स्थल का निरीक्षण भी किया था और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। विधानसभा चुनाव 2020 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से एहसास हुआ कि काफी समय से बंद जनता दरबार को शुरू किया जाए। कई मौकों पर उन्होंने कहा कि एक बार फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू करना चाहते हैं। इसी बीच कोरोना महामारी की वजह से तमाम गतिविधियां बंद हो गई। अब जबकि हालात सामान्य हुए हैं तो मुख्यमंत्री ने जनता दरबार शुरू करने का निर्णय लिया है।

Suggested News