बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद में तेजस्वी की ताजपोशी की तैयारी शुरू : मुख्यमंत्री बनने से पहले मिल सकती है पार्टी की यह बड़ी जिम्मेदारी

राजद में तेजस्वी की ताजपोशी की तैयारी शुरू :  मुख्यमंत्री बनने से पहले मिल सकती है पार्टी की यह बड़ी जिम्मेदारी

NEW DELHI/PATNA : राजद के 25वें स्थापना दिवस से ही इस बात की संभावना जताई जा रही है कि तेजस्वी यादव को पार्टी की पूर्ण कमान सौंपी जा सकती है। अब इसको अम्लीय जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बताया गया कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की खराब सेहत को देखते हुए इस बात का फैसला लिया गया है। खुद पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह प्रस्ताव लालू प्रसाद के सामने रखा है।

तेजस्वी को पार्टी की कमान सौंपने की चर्चा को उस वक्त और बल मिल गया, जब कल जगदानंद सिंह लालू प्रसाद से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उसके कुछ ही घंटे के बाद तेजस्वी यादव भी अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर अचानक दिल्ली रवाना हो गए। तीनो नेताओं के एक जगह जुटने को लेकर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गईं। अब लगभग स्पष्ट हो चुका है कि तेजस्वी को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सिर्फ औपचारिक घोषणा होना बाकि है।


लालू होंगे संरक्षक की भूमिका में 

तेजस्वी के बेहतर प्रदर्शन से लालू गदगद हैैं और अब वे खुद को संरक्षक की भूमिका में रखना चाहते हैैं।  तेजस्वी को छह वर्ष पहले विधायक दल का नेता बनाकर लालू ने साफ कर दिया था कि भविष्य में आरजेडी की कमान भी उन्हीं के हाथ में होगी। लालू की खराब सेहत और ढलती उम्र की वजह से अब वह वक्त भी आ गया है। तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी होगी। पहले उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात है। उसके बाद पार्टी की पूरी कमान भी सौंप दी जाएगी। 

जगदानंद की अहम भूमिका

पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी जगदानंद पार्टी से नाराज चल रहे हैं। जिस पर उन्होंने विराम लगा दिया है। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद न सिर्फ उन्होंने तेज प्रताप को संस्कारी लड़का बताया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि पार्टी की स्थापना से वह जुड़े रहे हैं, इससे छोड़ने का सवाल ही नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव के प्रति उनका लगाव पहले से ही रहा है। बता दें कि जगदानंद सिंह वह व्यक्ति थे, जिन्होंने 2017 के पार्टी अधिवेशन के दौरान तेजस्वी को पार्टी के मुख्यमंत्री कैंडिडेट के तौर पर नामित किया था।  जिसे लालू प्रसाद की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सभी ने अपनी मोहर लगाई थी। अब जगदानंद ने तेजस्वी को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया है। 

Suggested News