बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी पटना में तैयारी जोरो पर, योग दिवस के पहले हो रहा योगाभ्यास

राजधानी पटना में तैयारी जोरो पर, योग दिवस के पहले हो रहा योगाभ्यास

PATNA : भारत की पहल पर दुनियाभर में 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस की तैयारी जोरो पर है। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देश इसके लिए बड़ा आयोजन करने में जुटे हैं। 

वहीं योग दिवस को लेकर बिहार में भी तैयारी जोरो पर है। इस कड़ी में आज पटना के पाट्लीपुत्रा स्टेडियम में योग दिवस को पूर्वाभ्यास किया गया। 

कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजति योग के इस पूर्वाभ्यास में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में कुम्हरार के बीजेपी विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा के बीजेपी विधायक संजीव कुमार चौरसिया समेत बड़ी संख्या में महिलाएं योग करती नजर आईं। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों के कारण ही 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का ऐलान किया था। भारत के प्रस्ताव पर 170 से अधिक देशों ने मंजूरी जताई थी, जो संयुक्त राष्ट्र में इतिहास था।

प्रधानमंत्री हर बार इस तरह के वीडियो ट्वीट करते हैं और योग के हर आसान की विस्तार से जानकारी देते हैं। हर किसी को पता है कि पीएम मोदी खुद सुबह योग करते हैं और फिट रहते हैं।

हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री 21 जून को सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस बार वह झारखंड की राजधानी रांची में आम लोगों के साथ योग करेंगे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News