शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए गांधी मैदान में तैयारियां तेज, डीएम- एसएसपी ने लिया जायजा, नौ कोषांगों का हुआ गठन

PATNA: पटना के गांधी मैदान में आगामी 13 जनवरी को नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। वहीं बीपीएससी की ओर से अनुशासित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र समारोह के तैयारियों का जायजा पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने लिया। डीएम ने पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारी भी दी। साथ ही डीएम ने समाहरणालय में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
जानकारी के अनुसार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए 9 कोषांग गठित किए गए हैं। सभी कोषांग के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। नौ कोषांग हैं,- अभ्यर्थी प्रबंधक-सह- प्रोटोकॉल कोषांग, तकनीकी प्रबंधन कोषांग, नियुक्ति-पत्र वितरण कोषांग, मूलभूत सुविधा कोषांग, यातायात प्रबंधन एंव पार्किंग व्यवस्था कोषांग, विधि- व्यवस्था कोषांग, आकस्मिक चिकित्सा कोषांग और मीडिया कोषांग शामिल हैं।
वहीं समारोह को देखते हुए गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था किया गया है। मालूम हो कि, बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एक लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने जा रही है। इसके लिए सरकार की तरफ से बड़ी तैयारी की जा रही है। 13 जनवरी को यह पटना के गांधी मैदान में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय चरण (TRE-2) एवं प्रथम चरण (पूरक, TRE-1) से सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा द्वितीय चरण में चयनित 1,00,000 से अधिक शिक्षकों को 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। वहीं विगत 2 नवंबर को 1,20,336 नव नियुक्त शिक्षकों को पूरे बिहार में एक दिन में नियुक्ति पत्र दिए गए थे।