बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया श्रीशैलम में दर्शन, दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा है बेहद खास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया श्रीशैलम में दर्शन, दक्षिण भारत की पांच दिवसीय यात्रा है बेहद खास

DESK. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण भारत में पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। तेलंगाना में राष्ट्रपति, विभिन्न कार्यक्रमों व सम्मेलनों में शिरकत करने के साथ रामप्पा व भद्राचलम मंदिरों में दर्शन भी करेंगी। तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू की पांच दिवसीय यात्रा के लिए आवश्यक तैयारियों को फाइनल कर लिया गया है। सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी कर लिए गए हैं । 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक तेलंगाना राज्य में प्रवास पर रहेंगी। वह इन पांच दिनों में कई समारोहों व कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने कहा था कि तेलंगाना में अपने पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू, रामप्पा और भद्राचलम मंदिरों में जाएंगी। यहां दर्शन पूजन के अलावा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा वह रंगा रेड्डी जिले के काना शांति वनम में श्री रामचंद्र मिशन द्वारा फतेहपुर के श्री रामचंद्रजी महाराज के शताब्दी समारोह को चिह्नित करने के लिए हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान अभियान का उद्घाटन करेंगी।

सोमेश कुमार ने बताया कि प्रेसिडेंट मुर्मू राष्ट्रपति निलयम में ठहरेंगी। राज्य सरकार की ओर से कोआर्डिनेशन मीटिंग में सीनियर ऑफिसर्स को अलग-अलग जिम्मेदारियां दे दी गई हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए मल्टी लेवल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। राष्ट्रपति के ठहरने से लेकर रूट तक पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। 

पांच दिन राष्ट्रपति के ठहरने से लेकर उनके प्रवास वाले समस्त जगहों पर सुरक्षा को कड़ी निगरानी में कर दिया गया है। राष्ट्रपति के पांच दिनी प्रवास के दौरान 30 दिसंबर तक कई मार्गों की ट्रैफिक पूरी तरह से बंद कर दी गई है तो कई रूट्स को पांच दिनों के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।


Suggested News