बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद दिल्ली लौटे राष्ट्रपति कोविंद, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल मुर्मू और सीएम सोरेन ने दी विदाई

तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद दिल्ली लौटे राष्ट्रपति कोविंद, रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल मुर्मू और सीएम सोरेन ने दी विदाई

Ranchi : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के बाद वापस दिल्ली लौट गये। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें विदा कियाl इस मौके पर राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री को लोकतंत्र के स्वर नामक पुस्तक भेंट कीl

बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर 28 फरवरी को रांची पहुंचे थे। अपने इस तीन   दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 

राष्ट्रपति ने पहले दिन जहां रांची के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए थे। वहीं दूसरे दिन 29 फरवरी को वे गुमला के विकास भारती संस्था एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

वहीं  उन्होंने देवघर का  दौरा भी किया था। जहां उन्होंने देवघर वैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना भी की थी। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News