बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘पद्म श्री' से सम्मानित हुए गौतम गंभीर और मनोज वाजपेयी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया अवॉर्ड

‘पद्म श्री' से सम्मानित हुए गौतम गंभीर और मनोज वाजपेयी, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया अवॉर्ड

NEW DELHI : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और बॉलीबुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को पद्म श्री से सम्मानित किया। इस दौरान गौतम गंभीर के माता-पिता सीमा गंभीर और दीपक गंभीऔर पत्नी नताशा भी वहां मौजूद थीं। गंभीर ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। बता दें कि इस साल कुल 112 लोगों को पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। सोमवार को राष्ट्रपति ने 47 हस्तियों को सम्मानित किया था और शनिवार को बाकी 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।

राष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।

बता दें कि पद्म अवॉर्ड्स देश केसर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड्स में से एक है। इसमें तीन कैटेगरी हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इस साल चार लोगों को पद्म विभूषण, 14 लोगों को पद्म भूषण और 94 लोगों को पद्म श्री अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

Suggested News