बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रधानमन्त्री ने दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय परिकल्पना को जमीन पर उतारा है : रामकृपाल यादव

प्रधानमन्त्री ने दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय परिकल्पना को जमीन पर उतारा है : रामकृपाल यादव

PATNA : आज पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे देशव्यापी 20 दिवसीय सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बांटे जा रहे मुफ्त राशन के लिए थैला का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष तेज नारायण शर्मा ने किया। सांसद ने कहा कि कोरोना काल में कोई भूखा न रहे। इसके लिए मोदी सरकार ने पूरे देश में 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज की व्यवस्था मुफ्त में की है। पूरे देश में सभी को मुफ्त में कोरोना टीका लगाया जा रहा है। 

यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय परिकल्पना को जमीन पर उतारा है। सरकार की सारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के विकास के लिए चलाई जा रही हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि सेवा ही संगठन है। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश की विपदा की घडी में भी लोगो की मदद जी जान से किये। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रणधीर यादव, जिला उपाध्यक्ष निरज कुमार,  दिलकेश कुमार, मनोज कुशवाहा, कार्यकर्म प्रभारी अमरजीत चौहान, नन्द किशोर शर्मा,  जिला मंत्री नीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिशेख रंजन, मोन्टी, संधीर यादव, मंडल अध्यक्ष बिहटा ग्रामीण रजनीश कुमार, सूर्य नारायण सिन्हा, पिन्टु कुमार, सुनिल बिहारी वर्मा, रामाराव, नगेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

पटना से वंदना शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News