बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रिंस राज को दीपावली पर दोहरा तोहफा,सांसद बनने के बाद अब बिहार का संभालेंगे कमान

प्रिंस राज को दीपावली पर दोहरा तोहफा,सांसद बनने के बाद अब बिहार का संभालेंगे कमान

NEWS4NATION DESK : रामविलास पासवान के भतीजे प्रिंस राज को दीपावली पर दोहरा तोहफा मिलेगा। पहला तोहफा तो उन्हें सांसद के रूप में मिल चुका है। वे समस्तीपुर से चुनाव जीत कर सांसद बन गए हैं।

उसके बाद अब दोहरा तोहफा भी मिलने वाला है। वे बिहार प्रदेश की कमान संभालेंगे। पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपने का निर्णय लिया है।

बताया जाता है कि लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष चिराग पासवान आज इसकी घोषणा करेंगे। पहले बिहार प्रदेश की कमान प्रिंस को सौंपी जाएगी उसके बाद फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान चिराग पासवान संभालेंगे।

बताया जा रहा है कि बहुत जल्द रामविलास पासवान अपनी जिम्मेदारी अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपेंगे। वही युवा लोजपा की कमान सुरजभान सिंह के भाई और नवादा से सांसद बने चंदन कुमार को दी जा सकती है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को रामविलास पासवान ने दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News