बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

कोर्ट में पेशी के दौरान कैदी हुआ फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

NALANDA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कस्टडी से एक कैदी फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़े गये दो आरोपियों को आज जिले के हिलसा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। 

इसी दौरान एक कैदी हथकड़ी सरका कर ऑटो से कूदकर फरार हो गया। फरार कैदी का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है और वह जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है। 

इधर कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News