बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : पटना में जीआरपी थाना के हाजत से कैदी फरार, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : पटना में जीआरपी थाना के हाजत से कैदी फरार, मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना के गुलजारबाग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जीआरपी थाना के हाजत से एक कैदी फरार  हो गया है। कैदी के फरार होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात गुलजारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से शराब ले जा रहे अभिषेक नामक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया था। युवक को थाने की हाजत में बंद किया गया था। देर रात वह हाजत का छप्पर फाड़ कर फरार हो गया। 

जीआरपी पुलिस उसे खोजने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नही लगी है। जीआरपी थाना गुलजारबाग ने कैदी के फरार होने के मामले की पुष्टि की है।

रजनीश की रिपोर्ट

Suggested News