बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हत्या मामले में जेल में बंद कैदी ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

हत्या मामले में जेल में बंद कैदी ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

SIWAN : सिवान जेल में बंद एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के जिगरहवां निवासी छोटेलाल राम हत्या के एक मामले में 16 जुलाई 2020 से जेल में बंद है। छोटेलाल राम जेल में वार्ड नंबर 19 में रखा गया था।

बुधवार की देर शाम कैदियों की गिनती के दौरान छोटेलाल राम गोदाम में चला गया। वहां करकट से लगे पाइप में गमछा का फंदा बनाया और उससे झूल गया। लेकिन गिनती कर रहे सुरक्षाकर्मियों को यह पता चला कि एक बंदी नहीं है। काफी जांच करने के बाद वह गैस गोदाम में फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे उतारा और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

सिवान जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने फोन पर बताया कि छोटेलाल राम हत्या के मामले में जेल में बंद था और बुधवार की देर शाम आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई है। इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि उसने जान देने की कोशिश क्यों की है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News