बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर एकबार फिर सवाल, कस्टडी से फरार हुआ कैदी

बिहार पुलिस की कार्यशैली पर एकबार फिर सवाल, कस्टडी से फरार हुआ कैदी

KATIHAR : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस कस्टडी से एक कैदी फरार हो गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कटिहार जेल में बंद संजीत राम उर्फ सोखा बाबा नामक कैदी की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। 

कैदी के तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं आज सुबह कैदी अपने बेड से गायब पाया गया। 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि कैदी संजीत राम की सुरक्षा में चार-चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। बावजूद इसके वह फरार हो गया। 

कैदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News