बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इलाज के दौरान चौकीदार को चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

इलाज के दौरान चौकीदार को चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

NAWADA : नवादा में चौकीदार को चकमा देकर एक कैदी फरार हो गया। अकबरपुर पुलिस ने उसे महेशडीह गांव से गिरफ्तार किया था। कैदी के फरार होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी। फरार कैदी का नाम विनोद यादव है। बताया जाता है कि विनोद यादव को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर थाना लाया गया था।

सुबह उसकी तबियत अचानक खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नवादा के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इस क्रम में उसकी देखभाल के लिए जगदीश यादव व एक अन्य चौकीदार को लगाया गया था। कहा जा रहा है कि जबतक पुलिस की जीप उसे नवादा ले जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचती वह चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक प्राथमिक केंद्र के परिसर की छानबीन की गयी लेकिन कैदी विनोद का कहीं पता नहीं चला।

इस बाबत रजौली पुलिस निरीक्षक नन्द किशोर सिंह ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। नवादा से लगातार पुलिस अभिरक्षा से कैदी फरार हो रहे हैं। सोमवार को भी व्यवहार न्यायालय के पास से पुलिस की गिरफ्त से पंकज यादव फरार हो गया था। वो मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक नया मामला सामने आ गया है। 


Suggested News