बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश का एक ऐसा जेल, जहां अपने परिवार के साथ रहते है कैदी, यहां से नहीं जाना चाहते बाहर

देश का एक ऐसा जेल, जहां अपने परिवार के साथ रहते है कैदी, यहां से नहीं जाना चाहते बाहर

News4nation desk : जेल का मतलब होता है जहां बंद लोग अपने घर परिवार से दूर छोटे-छोटे कमरों में जीवन जीने को मजबूर। जेल में सजा काट रहे लोग जल्द से जल्द यहां से बाहर आना चाहते है। लेकिन यदि आपको यह कहा जाए कि जेल में कैदी अपने परिवार के साथ रहते है और वे यहां से बाहर नहीं आना चाहते तो आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है। 

देश में एक ऐसा जेल है जहां बंदी अपने पूरे परिवार के साथ रहते है। इतना ही नहीं वे यहां सब्जियों की खेती करते है और उसे बाजार में बेचने जाते है। यहां सजा काट रहे कैदी बाहर नहीं  जाना चाहते है। आईए आपको बताते है देश में कहा है ऐसा जेल....

महाराष्ट्र के सांगली जिले के अटपड़ी में स्वतंत्र ओपन कॉलनी जेल है।  महाराष्ट्र की इस अनोखी जेल में ना तो कमरे छोटे हैं और ना ही खाने की दिक्कत। बल्कि यहां तो रूम में किचन भी दिया गया है और फर्श टाइल्स की है। यहां कैदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहां की जमीन पर खेती करते हैं, सब्जियां लगाते हैं और उसे बेचने बाजार भी जाते हैं। 

1937 में अपराध की भावना को बदलने की दिशा में सबसे पहला प्रयोग करते हुए इस जेल का निर्माण कराया गया था। यह ओपन जेल 61 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें सैकड़ों कैदी रहते हैं। इस जेल के न तो दरवाजे हैं और ना ही सुरक्षाबलों की चौकियां। अगर सुरक्षा के लिहाज से देखा जाए तो इसके आसपास कोई ऊंची दिवार नहीं बनाई गई है और ना ही कटीले तारों को लगाया गया है।

इस जेल में कैदियों के लिए कमरे बनाए गये हैं जिसमें किचन की भी व्यवस्था है। कमरे के अंदर टाइल्स लगी हुई हैं। यहां पर कैदी कहीं भी जा सकता है बस उसे शाम 7 बजे रोल कॉल के वक्त परिसर में मौजूद होना जरूरी होता है। इतना ही नहीं, वर्ष 2019 में यहां एक नई विंग भी बनाई गई।

Suggested News