बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

प्रियंका ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड़्रा ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाई है। प्रियंका ने यूपी में एक महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और गला  दबाया।

इधर इस मामले को लेकर कांग्रेस ने यूपी की योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 

दरअसल कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर शनिवार को ‘संविधान बचाओ’ की आवाज बुलंद करते हुए देशभर में सड़कों पर उतरी। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला। 

दिन में केंद्र पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि देशभक्ति के नाम पर वे शक्तियां डरा रही हैं, जिनका आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं है। शाम को जब वह गिरफ्तार IPS अफसर एस.आर. दारापुरी से मिलने निकलीं तो प्रियंका ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई जगह मेरा रास्ता रोका। जब मैं पैदल चलने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने धक्का देकर गिरा दिया और गला दबाया।

लखनऊ के एसएसपी ने प्रियंका के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका की फ्लीट इंचार्ज अर्चना सिंह ने रिपोर्ट में बताया है कि कांग्रेस महासचिव तय रूट से अलग लोहिया पथ से जाने लगी थीं। इस पर जब बातचीत की गई तो सही जवाब नहीं दिया। बाकी आरोप गलत हैं। 

इस मामले   पर बिफरी कांग्रेस ने योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। 

इधर बीजेपी ने इसे प्रियंका गांधी की नौटंकी करार दिया। वहीं, यूपी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अब तक तो भाई (राहुल) ही झूठ बोलते थे। अब बहन भी झूठ की चैंपियन हो गई है।
 
 

Suggested News