बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल में इस लुक में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर दी जानकारी

 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल में इस लुक में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर दी जानकारी

DESK : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिर से खुब सुर्खियों में हैं। उनकी आने वाली हॉलीवुड फिलम को लेकर खुब चर्चा हो रही है. दरअसल प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' का सीक्वल है। यह फिल्म पिछले साल यानी 2020 में क्रिसमस पर ओटीटी प्लटेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा की ये फिल्म बच्चों पर आधारित है. इस हॉलीवुड फिल्म की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल से जुड़ा अपना लुक शेयर किया है। अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का भी खुलासा किया है कि 'वी कैन बी हीरोज' को 44 मिलियन लोग देख चुके हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े अपने लुक को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, 'हीरोइक्स हेडक्वार्टर प्रोजेक्शन: 44 मिलियन परिवारों ने अपने पहले 4 हफ्तों में हमें वी कैन बी हीरोज के लिए अनुकूल माना !! और… BREAKING NEWS: हीरोज अपने दूसरे दौर के लिए वापस आ रहे हैं। सीक्वल बन गया है।'

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट खुब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि 'वी कैन बी हीरोज' के सीक्वल में प्रियंका चोपड़ा ग्रे शेड भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके किरदार का नाम सुश्री ग्रेनाडा है। इस फिल्म का पहला भाग बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।


Suggested News