बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तलाक की अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, खुश हो जाएंगे सारे फैंस

तलाक की अफवाहों पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ऐसा रिएक्शन, खुश हो जाएंगे सारे फैंस

DESK : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोमवार को उस वक्त चर्चा में आ गई जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने नाम के आगे से अपने पति निक जोन्स का सरनेम हटा दिया और सिर्फ अपने पुराने नाम के साथ सामने आयी। जिसके बाद प्रियंका के फैंस को इस बात से बड़ा झटका लगा था। इस बात की चर्चा शुरू हो गई थी कि शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं उनके तलाक की खबरें चलनी शुरू हो गई। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा रियक्शन दिया है, जो इन अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लगा देगा।





दरअसल, निक जोनास (Nick Jonas Video) ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें निक को हार्ड वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है. प्रियंका चोपड़ा ने तमाम अफवाहों के इस पोस्ट पर कमेंट किया है. जो फैंस के लिए बड़ी राहत देनी वाली है। प्रियंका ने तमाम अफवारों को खारिज करते हुए अपने कमेंट में इच्छा जताई है कि वह जिंदगी भर अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और उनकी बांहों में मरना चाहती हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Reaction)  ने अपने कमेंट में लिखा,”गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं.” इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाए. प्रियंका चोपड़ा के इस कमेंट से साफ होता है कि वह निक से अलग नहीं होना चाहती हैं. 

मां ने भी बताया था अफवाह

इससे पहले प्रियंका  - निक के बीच तलाक की खबरों को मां मधु चोपड़ा ने भी गलत बताया था। उन्होंने साफ कहा था कि दोनों के बीच सब ठीक है और तलाक की बिल्कुल गलत है। 

बता दें कि 2000 की मिस वर्ल्ड रही प्रियंका ने 2018 में अपने से 10 से भी ज्यादा छोटे निक जोंस से विवाह किया था। हाल में ही दोनों एक साथ दिवाली मनाते नजर आए थे। इसके अलावा दोनों कई बार एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहे हैं।

Suggested News