बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री, मिला यह बड़ा पद

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की एंट्री, मिला यह बड़ा पद

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा ने अपना तुरुप का पत्ता निकाला है. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रिय अध्यक्ष बनाने के बाद अब बेटी प्रियंका गांधी को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है.इसके साथ ही प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है. फरवरी के पहले सप्ताह में प्रियंका गांधी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी. 

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लंबे समय से मांग रही थी कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में शामिल किया जाए. वहीं प्रियंका गांधी भी राजनीति में समय समय पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार प्रसार करती रही हैं.

Suggested News