बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी के साथ काम करेंगे कुमार आशीष, AICC सचिव के तौर पर यूपी में करेंगे काम

प्रियंका गांधी के साथ काम करेंगे कुमार आशीष, AICC सचिव के तौर पर यूपी में करेंगे काम

PATNA : बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष को कांग्रेस आलाकमान ने बड़ी जिम्मेवारी दी है। कुमार आशीष को एआईसीसी का सचिव बनाते हुए राहुल गांधी ने उन्हें प्रियंका गांधी के साथ काम करने का मौका दिया है। 

कांग्रेस आलाकमान ने मंगलवार को यूपी के दो प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ काम करने वाले सचिवों के नाम का ऐलान किया। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेवारी संभाल रही प्रियंका गांधी के अंदर काम करने वाले तीन सचिवों की टीम में कुमार आशीष भी शामिल हैं। कुमार आशीष के अलावे जुबेर खान और बाजीराव खाडे को भी टीम में रखा गया है। 

बिहार में यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल चुके कुमार आशीष को कांग्रेस आलाकमान में प्रमोशन तो दिया ही साथ ही साथ प्रियंका गांधी की टीम में रखकर उन्हें बड़ा मौका भी मुहैया कराया है। हालांकि बिहार में काम करते हुए कुमार आशीष कई मर्तबा विवादों में भी घिर चुके हैं। पार्टी के अंदर और बाहर दोनों तरफ से कुमार आशीष के ऊपर समय-समय पर कई आरोप लगते रहे हैं।

Suggested News