बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आज से तीन दिवसीय यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी

अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, आज से तीन दिवसीय यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी

NEWS4NATION DESK : लोकसभा चुनाव में अपनी साख बचाने के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत झोंक दी हैं। पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका आज से एकबार फिर यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। प्रियंका आज फतेहपुर में रैली करेंगी, वहीं कल गुरुवार को उनका पड़ाव बुंदेलखंड में होगा और 26 अप्रैल को वह बाराबंकी में तनुज पुनिया के लिए रोड शो करेंगी।

यूपी ईस्ट प्रभारी प्रियंका गांधी के पास हैं हमीरपुर, जालौन, झांसी, बांदा सीट है। वहीं कानपुर बुंदेलखंड की 6 लोकसभा सीटें यूपी वेस्ट प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास हैं जिसमें कानपुर, अकबरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, मिश्रिख हैं।

एक जमाने कानपुर-बुंदेलखंड कांग्रेस पार्टी का गढ़ हुआ करता था, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में तस्वीर बदल गई। कन्नौज संसदीय क्षेत्र को छोड़ कर पूरे कानपुर बुंदेलखंड में भगवा ध्वज लहराने लगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 09 सीटें जीत कर इतिहास रच दिया था।

2017 के विधानसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 52 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 47 सीटें जीती थीं। 5 विधानसभा सीटें ही विपक्षी पार्टियों के हाथ लगी थीं। इस जीत के बाद से ये इलाका बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बन गया।

प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी के इस वर्चस्व को तोड़ने की चुनौती है। कभी कांग्रेस का गढ़ रहे इन क्षेत्रों पर कांग्रेस एकबार फिर कब्जा करने की कोशिश में लगी है। प्रियंका गांधी इसे लेकर पूरी ताकत लगा रखी है। वे लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं। 


Suggested News