बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी का ट्वीटर पर जलवा, 5 घंटे में बिना ट्वीट किये 40 हजार से ज्यादा हुए फॉलोवर्स

प्रियंका गांधी का ट्वीटर पर जलवा, 5 घंटे में बिना ट्वीट किये 40 हजार से ज्यादा हुए फॉलोवर्स

N4N Desk: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को लखनऊ से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने से पहले ट्विटर पर एंट्री की। अपने रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर अकाउंट बनाया है. कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया, 'श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर हैं'। प्रियंका गांधी के अकाउंट पर कुछ घंटों में ही 40 हजार से अधिक फॉलोवर्स हो गए हैं।

हालांकि उन्होंने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है। उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी को फॉलो किया। प्रियंका ने इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अहमद पटेल, कांग्रेस, अशोक गहलोत और सचिन पायलट को फॉलो किया।

उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी।


Suggested News