बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लड़कियों को उत्साहित करनेवाला है : कांग्रेस

 प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं, लड़कियों को उत्साहित करनेवाला है : कांग्रेस

GAYA : कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में बेटी है तो कल है। लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारों को बुलंद करते हुए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार, असरफ इमाम, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम, मुन्नी कुमारी, कल्पना कुमारी, रानी कुमारी आदि ने कहा की आज भारत की बेटियां सीमा पर तैनात है, लड़ाकू विमान, पायलट, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, राजनीति,खेल, व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में किसी से कम नहीं है।

नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं। सम्पूर्ण भारत के लड़कियों को काफी उत्साहित करने के साथ, साथ उनमें नई ताकत, नया जोश भरने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि देश की आधी आबादी को देश की सत्ता में बराबरी का अधिकार दिलाने हेतु लोकसभा, विधानसभा सहित सभी चुनावों में 40 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से किया।

नेताओं ने कहा की केंद्र और राज्य सरकार से छात्राओं को मिलने वाली सभी सुविधाएं, छात्रवृति, पोशाक, साइकिल, प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च, उच्चतर, डिग्री, स्नातकोत्तर क्लास में फीस नहीं लगने की व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने की आवश्यकता है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News