बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी संभालें कांग्रेस की बागडोर, बिहार कांग्रेस की तरफ से उठी जोरदार मांग...

प्रियंका गांधी संभालें कांग्रेस की बागडोर, बिहार कांग्रेस की तरफ से उठी जोरदार मांग...

पटनाः अब बिहार कांग्रेस नेताओं की तरफ से मांग उठने लगी है कि प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपर्युक्त उम्मीदवार प्रियंका गांधी होंगी।

सदानंद सिंह ने कहा कि यदि राहुल गांधी किसी भी कीमत पर अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो वैसी स्थिति में प्रियंका गांधी का इस पद के लिए चयन सही साबित होगा।

उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में कांग्रेस को खोया हुआ जनाधार प्राप्त करने में प्रियंका गांधी सफल साबित होंगी।इसलिए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी मिलनी चाहिए।सदानंद सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि प्रियंका की बजाए अगर कोई दूसरा कांग्रेस का अद्यक्ष बनता है तो वह कई राज्यों में होने वाली विधानसभा चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में विफल साबित होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज की परिस्थिति में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सिर्फ प्रियंका गांधी हीं सक्षम हैं जो सारी मानदंडों को पूरी करती हैं। 



Suggested News