बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, सेना भर्ती में तेजी लाने की मांग की

प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, सेना भर्ती में तेजी लाने की मांग की

Desk. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना भर्ती शुरू करने की मांग की है। वाड्रा ने राजनाथ सिंह को लिखा कि सेना भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बावजूद प्रक्रियाओं में देरी हो रही है। इसका नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है। इसलिए, सेना भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और अटकी हुई भर्तियों को शीघ्र पूरा किया जाए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट व वायुसैनिक भर्ती 2021 के परिणाम व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है, सेना भर्ती के परिणामों, प्रक्रिया में देरी और सालों भर्ती नहीं होने से लाखों युवा कड़ी मेहनत के बावजूद भी निराश हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में गोंडा में जनसभा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सामने युवा सेना भर्ती शुरू करने का नारा लगा चुके हैं। इसके बाद ये मामला राजनीतिक हो गया है। अब चुनाव परिणाम के करीब 20 दिन बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पत्र लिखकर एक बार फिर मुद्दा उठाया है।

प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कहा कि युवा सेना में भर्ती होने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं। भर्ती केंद्रों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। उन्होंने वायु सेना में 2020 में शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा करने का आग्रह किया है। ये युवा वायु सैनिक भर्ती जनवरी 2020 के एनरोलमेंट लिस्ट और परिणाम वायु सैनिक भर्ती 2021 तथा सालों से थल सेना में भर्ती नहीं आने से परेशान हैं।

Suggested News