बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक से गुपचुप रचाई सगाई!

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक से गुपचुप रचाई सगाई!

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लम्बे समय से अपने और निक के रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहीं है. कुछ देर पहले ही खबर मिली थी की प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म भारत छोड़ दी है और कारण शादी बताई जा रही थी. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ गुपचुप सगाई कर ली है. इस अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक प्रियंका ने दो हफ्ते पहले 18 जुलाई को अपने 36वें जन्मदिन के मौके पर निक जोनास के साथ लंदन में सगाई कर ली है और जल्द ही शादी भी कर सकते हैं.

PRIYANKA-CHOPRA-WILL-NOT-WORK-IN-BHARAT-FILM1.jpg

निक जोनस ने न्यूयॉर्क सिटी के Tiffany स्टोर से अपनी लेडीलव के लिए अंगूठी खरीदी थी. ख़बरों के मुताबिक, ''वे दोनों काफी खुश हैं. निक के दोस्तों ने उन्हें पहले कभी ऐसा नहीं देखा. वे सभी निक के लिए काफी एक्साइटेड हैं. निक, प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी सीरियस हैं.''

PRIYANKA-GOT-ENGAGED-WITH-NICK-JONAS2.jpg

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की आने वाली अगली फिल्म 'भारत' भी छोड़ दी है और इसकी जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्वीट के जरिए दी है. ट्वीट में उन्होंने ये भी हिंट दे दिया की कारण बहुत ही खास है और शायद प्रियंका निक के शादी करने वाली हैं. उन्होंने ट्वीट के आखिर में प्रियंका को खुशहाल जीवन की बधाई  है.

PRIYANKA-GOT-ENGAGED-WITH-NICK-JONAS4.jpeg

प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता था. प्रियंका इस बार जब भारत लौटी तो वो अकेली नहीं थीं उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड निक भी भारत आये थे और प्रियंका की माँ से मुलाकात भी किए. 

Suggested News