बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यूपी में कांग्रेस पर ही उल्टा पड़ा प्रियंका का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन,144 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, 137 की जमानत जब्त

यूपी में कांग्रेस पर ही उल्टा पड़ा प्रियंका का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन,144 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, 137 की जमानत जब्त

Desk. यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम गुरुवार को ही जारी हो गया। यह कांग्रेस के लिए सदमे से कम नहीं रहा। चुनाव नतीजे बात रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मुश्किल से जीवित ही रह जाए तो बड़ी बात है। कांग्रेस को यूपी विधानसभा चुनाव ढ़ाई प्रतिशत से भी कम वोट मिला है। 403 विधासभा सीटों में मात्र दो सीटों पर ही जीत हासिल हुई है। लेतिन इन सेबसे भी हास्यास्पद निकला प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' स्लोगन। कांग्रेस ने महिला वोट को रिझाने के लिए लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा दिया। इसकी के तर्ज पर कांग्रेस ने प्रदेश में 144 महिला प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा, लेकिन इसका उल्टा खामियाजा कांग्रेस को ही भुगतना पड़ा। 144 में से 137 महिला प्रत्याशी अपना जमानत भी नहीं बचा पायी।

कांग्रेस के लिए प्रियंका आखिरी उम्मीद थीं। उसे लगता था उत्तर प्रदेश के चुनाव से प्रियंका का जादू चलेगा। इसके बाद शायद पार्टी मे नई ऊर्जा आएगी। नतीजा बहुत निराशाजनक रहा। 2017 के विधानसभा चुनाव से भी इस चुनाव में कांग्रेस का बुराहाल रहा। पार्टी पिछले चुनाव से पांच सीटें कम जीती। पिछले पार कांग्रेस यूपी में सात सीटों पर जीत हालिस की थी, जो इस बार सीमट कर 2 पर रह गयी। पार्टी ने 144 महिला कैंडिडेट को टिकट दिए, लेकिन केवल रामपुर खास सीट से आराधना मिश्रा को ही कामयाबी मिली। बाकी 137 महिला कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हो गई।

वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि प्रियंका ने चुनाव से पहले जो 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का एक्सपेरिमेंट किया था। वह कांग्रेस के हक में नहीं गया। इन नतीजों के बाद निश्चित तौर पर प्रियंका की राजनीति का आंकलन होगा। उनके फैसले बेशक वोटों में तब्दील नहीं हो पाए हैं, लेकिन पूरे चुनाव में जिस तरह प्रियंका ने साफ सुथरी राजनीति को आगे बढ़ाया है, कांग्रेस उन्हें डिमॉरलाइज नहीं करेगी। 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया और 114 सीटों पर चुनाव लड़ा। इनमें उसे केवल सात सीटों पर कामयाबी मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल अपना गढ़ रायबरेली ही बचा पाई थी। इस दौरान प्रियंका रायबरेली में प्रचार कर रही थीं।


Suggested News