निक संग प्रियंका गोवा के लिए रवाना, परिणीति चोपड़ा भी आईं नज़र
प्रियंका चोपड़ा अभी लम्बे समय के बाद भारत में है और सुर्ख़ियों में भी. देसी गर्ल अपने अमेरिकी सिंगर और एक्टर दोस्त निक जोनास के कारण सुर्ख़ियों में है. इनदिनों दोनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम बिता रहें हैं, और अब गोवा के लिए रवाना हुई. इन दोनों सितारों के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

भारत आने के बाद प्रियंका निक को लेकर सीधे अपने घर गई और मां से मुलाकात कराई। अगले दिन ही प्रियंका अपनी मां और निक के साथ डिनर एन्जॉय करती नज़र आई. बता दें कि प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली बॉलीवुड फ़िल्म ‘भारत’ की तैयारी में जुटने वाली हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 3 दिन की छुट्टियों के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी आ चुकी है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। मुंबई में तेज बारिश के बीच इन दोनों के साथ प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी मौजूद थे। आपको बता दें कि प्रियंका ने निक को अपने दोस्तों से मिलवाने के लिए घर पर पार्टी भी रखी थी, जिसमें उनके कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे।


