बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा की कार्यवाही, शोक प्रकाश के बाद सोमवार तक स्थगित हुआ सदन

बिहार विधानसभा की कार्यवाही, शोक प्रकाश के बाद सोमवार तक स्थगित हुआ सदन

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।उसके बाद कुछ महत्वपूर्ण कामकाज के बाद भूतपूर्व विधायकों के निधन पर शोक जताया गया। साथ हीं मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से मासूमों की मौत, लू से दक्षिण बिहार में सैकड़ों लोगों की जान जाने को लेकर सदन में एक मिनट का मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन को सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने सदन को बताया कि हमारे कई पूर्व सदस्यों का निधन हो गया है। वे हैं-स्व. रामलाल सिंह, स्व. संजय कुमार, स्व अंबिका प्रसाद, रमानिका गुप्ता, यमुना राम, महेश पासवान, महेन्द्र बैठा, नीता चौधरी। सभी सदस्यों ने इन पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक जताया।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News