बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहिया में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने अंत्योदय के लक्ष्य पर रखे विचार

बिहिया में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने अंत्योदय के लक्ष्य पर रखे विचार

ARA : आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती "अंत्योदय दिवस" के अवसर पर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित शशिकांत पांडेय के आवास पर आयोजित "सेवा एवं समर्पण अभियान" कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पुर्व विधायक मिथिलेश तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

इस मौके पर मिथिलेश तिवारी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों व अंत्योदय के लक्ष्य पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया. वहीँ उन्होंने कार्यकर्ताओं से दीनदयाल उपाध्याय के बताये रास्ते पर चलने की अपील की. 

कार्यक्रम स्थल पर आयोजक भाजपा  युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकर्ता धीरज कुमार पांडेय, धीरेंद्र कुमार, भाजपा आईटी सेल ( ST मोर्चा) के जिला प्रभारी यशपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नर्वदेश्वर तिवारी, भाजपा नेता मिथिलेश कुशवाहा, बिहिया प्रखंड उप-प्रमुख राम सुजान सिंह, बुटी ओझा, संतोष उपाध्याय, अनिल कुमार, तपन सिंह, प्रदीप चौरसिया, जितेंद्र सिंह, अभिजीत मिश्रा, सनी पांडेय, तनय राणा, सूर्य भूषण ओझा, सूरज कुमार, रिषभ, धीरेंद्र सिंह, विभेष कुमार के साथ कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे. 

Suggested News