बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैवानियत की सारी सीमाओं को दिया लांघ, नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना किया प्रेग्नेंट

हैवानियत की सारी सीमाओं को दिया लांघ, नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बना किया प्रेग्नेंट

PATNA : जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप यह सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है। बेटी समान भतीजी को कोई अपनी हवस का शिकार बना सकता है इस बात पर आपको सहसा विश्वास करना बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन एक ऐसी ही सच्चाई पालीगंज के खिड़ीमोड़ थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां सगा चाचा 14 साल की नाबालिग बच्ची के साथ एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। जब बच्ची का गर्भपात हो गया, तब परिवार को इस बारे में पता चला। 

इस मामले को लेकर महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। आज शुक्रवार को लड़की की मेडिकल जांच होगी।


घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़ित बच्ची के पिता पांच भाई हैं। उसकी दादी बड़े चाचा के साथ रहती है। दादी बुजुर्ग हैं, इसलिए वह रोज अपने चाचा के घर खाना बनाने जाती थी। लड़की आरोपी को बड़े पापा बुलाती थी। लड़की का कहना है कि एक साल से बड़े पापा उसके साथ ऐसा कर रहे थे। साथ ही धमका रहे थे कि वह किसी को इस बारे में न बताए। 

बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों के लिए नानीघर चली गई। जब वह लौटी तो उसकी हालत देखकर उसकी मां को कुछ अंदेशा होने का शक हुआ। बहुत पूछने पर उसने नहीं बताया। एक दिन जब लड़की को जबरदस्ती उसके चाचा ने दवा खिला दिया तो उसके पेट में बहुत दर्द हुआ। मां ने फटकार लगाई तो लड़की ने सारी सच्चाई अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद सारी सच्चाई सामने आई। 

Suggested News