बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आज IAS अधिकारियों का प्रमोशन-डे : कई जिलों के DM की प्रोन्नति, कई को सचिव स्तर में हुई पदोन्नति, देखें सूची....

आज IAS अधिकारियों का प्रमोशन-डे : कई जिलों के DM की प्रोन्नति, कई को सचिव स्तर में हुई पदोन्नति, देखें सूची....

पटना. बिहार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रोन्नति दी गई है। पहले 9 अधिकारियों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद अब तीन और अधिसूचना जारी की गई है। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।

इसके अलावे सचिव स्तर में गोपाल मीणा, जय सिंह को प्रोन्नति मिली है। मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, विनोद सिंह गुंजियाल, दिनेश कुमार, मोहम्मद सोहेल, बैद्यनाथ यादव, संजय कुमार सिंह लखीसराय के डीएम को भी सचिव स्तर में प्रोनत्ति मिली है।

इसके अलावा नवादा के डीएम उदिता सिंह को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है। अपर सचिव स्तर में बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, कृषि विभाग के निदेशक आदित्य प्रकाश, सिवान के डीएम अमित कुमार पांडे, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल और मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा शामिल हैं।

Suggested News