बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला, अपराधियों ने मारी 10 गोली

बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला, अपराधियों ने मारी 10 गोली

BEGUSARAI : जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव निवासी संत सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार उर्फ मिर्ची सिंह जो प्रॉपर्टी डीलर था उसकी लाश लाखो ओपी क्षेत्र के बाजितपुर गुप्ता बांध के समीप सड़क के किनारे पड़ा था। मृतक को गोलियों से भून डाला गया था। उसे तकरीबन 10 गोलियां मारी गई थी। 

इधर चंदन सिंह की हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन व ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंचे गए। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह घर की एक बच्ची ने चंदन के मोबाइल पर फोन किया। फोन पुलिस ने रिसीव किया। इसके बाद पता चला कि चंदन की मौत हो चुकी है। 

प्रॉपर्टी डीलिंग में हत्या की आशंका

एएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि बदमाशों ने चंदन कुमार को लगभग दस गोलियां मारी। पेट, छाती, आंख के अलावा पांव में भी गोली मार कर हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि चंदन लंबे अर्से से प्रॉपर्टी डीलर के रूप में काम कर रहा था। हत्या कहीं प्रॉपर्टी डीलिंग के कारण तो बदमाशों ने नहीं कर दी। घटना को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। 

Suggested News