बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच नालंदा में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

 NALANDA : लॉक डाउन में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गये है। प्रदेश के किसी ने किसी कोने से आए दिन हत्या और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। एक ऐसी ही घटना नालंदा जिले से सामने आई है। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

बताया जा रहा है कि जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सहोखर मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। हत्या की इस घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं चल पाया है। 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News