बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाई की ज्वेलरी की दुकान से घर लौट रहा था प्रापर्टी डीलर, रास्ते में अपराधियों ने मार दी गोली

भाई की ज्वेलरी की दुकान से घर लौट रहा था प्रापर्टी डीलर, रास्ते में अपराधियों ने मार दी गोली

NAWADA : जिले में लूटपाट और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे लोगों में अब खौफ नजर आने लगा है। विशेषकर दुकानदारों में रात में दुकान बंद कर घर जाने के दौरान लूटपाट की घटनाएं ज्यादा सामने आ रही हैं। ताजा मामला  सिरदला थाना क्षेत्र का है, जहां बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर को गोली मार दी है। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया। बताया गया कि डीलर की हालत गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

घटना थाना क्षेत्र कुशाहन गांव के पुल के निकट हुई है। बताया गया कि बताया जाता है सुखदेव साव के पुत्र दिनेश साव अपने भाई के सोना चांदी का दुकान है। उसी दुकान से वह लौट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने उन पर गोली चलाई  है। घायल को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया है कि मामला की गंभीरता से जांच किए जा रही है।  पुलिस के अनुसार फिलहाल यह घटना किसी जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Suggested News