बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छेड़खानी का किया विरोध, आरोपियों ने घर में लगाई आग, जान से मारने की दी धमकी

छेड़खानी का किया विरोध, आरोपियों ने घर में लगाई आग, जान से मारने की दी धमकी

News4nation desk : नाबालिग के साथ छेड़खानी का विरोध करने और पुलिस में जाने की मनचलों ने पीड़ित परिवार को बड़ी सजा दी है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में आग लगा दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामला झारखंड के दुमका जिले की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी पंचायत के बांकीजोर गांव में कुछ मनचले एक नाबालिग के साथ छेड़खानी करते थे। आजिज आकर पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल  भेज दिया था। 

बताया जा रहा है कि जब चारो आरोपी जमानत पर जेल से छूटे तो पीड़िता को केस उठाने की धमकी देने लगे। केस नहीं उठाने पर जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़ित परिवार द्वारा नहीं माने जाने पर शुक्रवार की सुबह पीड़िता के घर में आग लगा दी। इस घटना में पूरा घर और सामान जल कर खाक हो गया।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। शिकारीपाड़ा थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि घर में आग लगाते हुए किसी ने नहीं देखा है पर पीड़िता के परिवार के लोग यह आशंका जता रहे हैं कि छेड़खानी करने वाले युवकों ने ही घर जलाई है। मामले की जांच की जा रही है। 


Suggested News