बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PROUD MOMENT: देशसेवा का जज्बा! शहीद मेजर की पत्नी का सपना पूरा, इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनीं निकिता ढौंडियाल

PROUD MOMENT: देशसेवा का जज्बा! शहीद मेजर की पत्नी का सपना पूरा, इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनीं निकिता ढौंडियाल

DEHRADUN: जम्मू कश्मीर के पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौंडियाल का सपना पूरा हो गया। चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी में कड़ी ट्रेनिंग के बाद शहीद मेजर की पत्नी आर्मी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। शनिवार को ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट जनरल के जोशी ने उनके कंधे पर सितारे लगाकर उनको बधाई दी। 

साल 2019 में 8 फरवरी को हुए पुलवामा हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इसी हमले में आतंकियों से लोहा लेते हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। इसके बाद ही उनकी पत्नी ने सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई थी और शनिवार को उनकी इच्छा पूरी हुई और एक नया इतिहास रचा गया। पिछले साल इलाहाबाद में वुमन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास करने के बाद निकिता ने चेन्नई की ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी में ट्रेनिंग ली। लेफ्टिनेंट निकिता अब पति के नक्शे कदम पर चलकर देश सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार और समर्पित हैं।

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ उधमपुर ने इस संबंध में ट्वीट कर उनको प्रोत्साहित किया। उन्होनें लिखा कि आज निकिता ने भारतीय सेना की वर्दी पहनकर उसका मान बढ़ाया है। उन्होनें शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को उचित श्रद्धांजलि दी हैं। उनके जज्बे को मैं सलाम करता हूं।

Suggested News