बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : PU छात्र संघ चुनाव का ऐलान, 19 नवंबर को होगी वोटिंग, जानिए...

Big Breaking : PU छात्र संघ चुनाव का ऐलान, 19 नवंबर को होगी वोटिंग, जानिए...

पटना. पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का ऐलान हो गया। 19 नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन ही देर रात तक मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं 7 नवंबर से 10 नवंबर तक इसके लिए नॉमिनेशन होगा। इसकी जानकारी पटना विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।

 पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए 7 नवंबर से 10 नवंबर तक नॉमिनेशन होगा। नामाकन की जांच 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को नामांकन वापस लिये जा सकते हैं। 19 नवंबर को 8:00 बजे सुबह से 2:00 बजे दिन तक वोटिंग होगी।19 नवंबर  को ही 4:00 से काउंटिंग होगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

वहीं इससे पहले पटना विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई है। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने बमबारी और पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें तीन छात्र घायल बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस के साथ-साथ टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



Suggested News