बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में सरेआम मर्डर : सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

पटना में सरेआम मर्डर : सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को मारी गोली, इलाके में सनसनी

PATNA : राजधानी पटना में बुधवार की रात सिगरेट उधार नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके वारदात से हथियार चमकाते हुए फरार हो गए। सरेआम हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के परियावां गांव की है। मृतक की पहचान परियावां निवासी सोमारू साव का पुत्र पंकज साव के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि पंकज साव अपने गांव में ही किराना दुकान चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की रात पंकज अपने किराना दुकान पर था। इसी बीच एक शख्श उसके दुकान पर आया और सिगरेट उधार नहीं देने पर पंकज को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंकज के परिजन रोते बिलखते वहां पहुंचे और पंकज को उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए बिक्रम ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलते ही फौरन पटना पुलिस की टीम गांव में पहुंच कर मामले की तफ्तीश की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मर्डर के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव के ही सुजीत कुमार पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। बिक्रम थानेदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सिगरेट का पैसा के लेनदेन के विवाद में पंकज को गोली मारी गयी है। गोली मारा गया है। दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सुजीत को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Suggested News