बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद कार्यकर्ताओं की लालू भक्ति का अनोखा अंदाज, पंडाल में मां दुर्गा के साथ लगा दी राबड़ी-लालू की मूर्ति

राजद कार्यकर्ताओं की लालू भक्ति का अनोखा अंदाज, पंडाल में मां दुर्गा के साथ लगा दी राबड़ी-लालू की मूर्ति

N4N DESK: नवरात्री का पावन महीना चल रहा है और दुर्गोत्सव का पावन उत्सव अपने शिखर पर है। भक्तगण मां दुर्गा की अराधना अपने-अपने तरीके से अपनी क्षमता के अनुसार करने में जुटे हैं। बिहार समेत कई राज्यों में कई दुर्गा पूजा कमेटियों के द्वारा भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है। पंडालों की बेहतरीन सजावट के साथ-साथ मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

वहीं कई पूजा पंडालों पर विधानसभा चुनाव का रंग भी दिख रहा है।गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव  साल के अंत में होने वाला है। इसे देखते हुए राजनीतिक कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने-अपने हिसाब से भक्ति की शक्ति दिखाई जा रही है। लेकिन सबसे मजेदार वाकया झारखंड के रांची में देखने को मिला है,जहां एक पूजा पंड़ाल में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की मुर्ति लगाई गई है।

पंडाल में लालू की मुर्ति पर जहां गरीबों का मसीहा लिखा गया है ,वहीं राबड़ी देवी की मुर्ति पर राजमाता राबड़ी देवी लिखकर संबोधित किया गया है। यह एक राजनीतिक कार्यकर्ता के भक्ति का अनोखा अंदाज है।इससे पहले भी  पूजा पंडा़लों में राजनेताओं की मुर्तियां और कार्टून लगती रही हैं।लेकिन उसका मकसद होता था राजनेताओं की खिंचाई करना।

लालू-राबड़ी की मूर्ति लगाए जाने के बाद राजद ने झारखंड के नवयुवक संघ को आभार प्रकट करता है। पार्टी ने कहा है कि आपने ग़रीबों, उपेक्षितों, उत्पीडितों, उपहासितों, वंचितो के मसीहा लालू प्रसाद के सामाजिक कार्यों को कला के माध्यम से रेखांकित करने का सराहनीय कार्य किया है। 

Suggested News