बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस ने दिया था सुरक्षा का भरोसा, नहीं पहुंची और जमीन विवाद में हो गई हत्या

पुलिस ने दिया था सुरक्षा का भरोसा, नहीं पहुंची और जमीन विवाद में हो गई हत्या

सासाराम। रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के लंकेश्वर बिगहा गांव में जमीन के झगड़े में 45 वर्षीय किसान अवधेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के लोगों पर ही लगा है। वारदात के बारे में बताया जाता है कि जयराम शर्मा तथा अवधेश शर्मा के बीच खेती के जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। हत्या का आरोप धर्मदेव शर्मा पर लगा है। 

बताया जाता है कि जमीन के पुराने झगड़े को लेकर केस मुकदमा चल रहा था। अवधेश शर्मा जब आज अपने खेतों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी ने आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जब तक अस्पताल लाने की कोशिश की। उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या के बाद गांव में सनसनी की स्थिति है। पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी की कोशिश में लगे हैं। 

दो दिन पहले पुलिस ने दिया था आश्वासन

मृतक के भतीजे मनोज शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले ही हमलोग विवाद सुलझाने को लेकर पुलिस के पास गए थे, जहां पुलिस की तरफ से यह कहा गया कि जमीन आपकी है और आप वहां साफ सफाई कराईए। हम जल्द ही वहां पहुंचेंगे। पुलिस के भरोसे पर बुधवार को जमीन पर सफाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अवधेश शर्मा वहां पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। भतीजे ने बताया कि अवधेश ने मेरे सामने चाचा को दो गोली मार दी, जिसके बाद वह वहीं गिर पड़े। अब हमारी मांग है कि पुलिस दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे। 

Suggested News