बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रामविलास पासवान बोले- पुलवामा हमले पर गम और गुस्से में देश,बदला चाहती है जनता

रामविलास पासवान बोले- पुलवामा हमले पर गम और गुस्से में देश,बदला चाहती है जनता

PATNA: केंद्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने रविवार को बरौनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पुलवामा की घटना से देश में गम और गुस्से का माहौल है। देश की जनता इस हमला का बदला चाहती है।

रामविलास पासवान ने कहा कि देश में आज स्थायी सरकार है, जो हर तरह से किसी मुसीबत का मुकाबला करने को तैयार है। अगर देश में कमजोर सरकार होती, तो क्या हाल होता। बिहार के शहीद हुए दो जवानों के प्रति दुख जताते हुए कहा कि आज पूरा देश इस घटना को लेकर आक्रोशित है। इसका बदला लेने के मूड में है। 
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले केंद्र और राज्य में अलग सरकार थी, तो बिहार का विकास नहीं हो रहा था। आज दोनों जगह एक ही सरकार होने से विकास की गति काफी तेज हो गयी है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों विकास पुरुष हैं, दोनों मिलकर तेजी से विकास कर रहे हैं।

रामविलास पासवान ने कहा कि 10 करोड़ गरीब परिवार के लिए पांच लाख प्रति परिवार की दर से मुफ्त इलाज की व्यवस्था एनडीए सरकार ने की है। हर गरीब के लिए खाना, रहने और स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है। उन्होंने कहा कि 86 फीसदी ग्रामीण और 76 फीसदी शहरी गरीब आबादी को दो रुपये प्रति किलो की दर से अनाज मिल रहा है। देश के गरीबों के पास 2022 तक घर उपलब्ध हो जायेंगे।

Suggested News