बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में स्कूलों व अस्पतालों की देखी व्यवस्थाएं, पंजाब में भी ऐसे ही बनवाएंगे

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली में स्कूलों व अस्पतालों की देखी व्यवस्थाएं, पंजाब में भी ऐसे ही बनवाएंगे

Desk. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ दिल्ली में स्कूल और अस्पतालों की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्कूल और अस्पताल उन्नत तकनीक से लैस हैं। पंजाब में ऐसे अस्पताल कहीं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली सरकार से विचार लेने आए हैं कि उन्होंने यह कैसे किया और पंजाब के स्कूलों, अस्पतालों को दिल्ली जैसा बना देंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान 2 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां पहले उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। यहां पंजाब और दिल्ली के अफसरों ने भी शिक्षा से जुड़े कामकाज के बारे में चर्चा की। मान के साथ सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला और शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद हैं।

सीएम भगवंत मान ने स्कूली बच्चों से भी बात की। इसके बाद मान ने कहा कि यह एजुकेशन का नेक्स्ट लेवल है। इसके बारे में बड़े-बड़े स्कूल सोच नहीं सकते, उसे यहां लागू कर दिया गया है। डिजिटल पढ़ाई चल रही है। मैंने ऐसे स्कूल अमेरिका और कनाडा में देखे हैं। बहुत सारे बच्चे बड़े प्राइवेट स्कूल छोड़कर आए हैं। बड़े-बड़े इन्वेस्टर भी बच्चों से तालमेल कर रहे हैं। प्रैक्टिकल और थ्योरी एक साथ चल रही है।

Suggested News