बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुनपुन नदी का 3 सेमी बढ़ा जलस्तर, एक बार फिर से पटना के बाहरी हिस्सों में मंडराया खतरा

पुनपुन नदी का 3 सेमी बढ़ा जलस्तर, एक बार फिर से पटना के बाहरी हिस्सों में मंडराया खतरा

PATNA: पुनपुन नदीं में जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर से चिंता बढ़ गई है।आज सुबह नदी के जलस्तर में तीन सेमी की बढ़ोतरी हुई है।बिहार के जल ससाधन मंत्री संजय झा ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि पुनपुन में आज सुबह से 3 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है।साथ हीं अभी और बढ़ने की संभावना है।

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि पानी बढ़ना चिंता का विषय है।उन्होंने बताया कि नदी का मुख्य बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। रिंग बांध से कई जगह पर पानी ओवरफ्लो हुआ है । हमारे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए है। संजय झा ने बताया कि जल संसाधन विभाग से सचिव सुबह से कैम्प किये हुए हैं।वहां पर 10 इंजीनियरों की तैनाती की गयी है, पूरा मैटेरियल ले जाया गया है।

जल ससाधन मंत्री ने कहा कि वे आज खुद पुनपुन नदीं के इलाकों में निरीक्षण के लिए जायेंगे।बता दें कि पुनपुन नदीं के जलस्तर बढ़ने से पटना के बाहरी भाग में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

Suggested News