बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी मंत्री पद की लेंगे शपथ, बीजेपी के खाते में गया अध्यक्ष का पद....

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी मंत्री पद की लेंगे शपथ, बीजेपी के खाते में गया अध्यक्ष का पद....

पटना... आज शाम साढ़े चार बजे नीतीश कुमार फिर एक बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि बीजेपी के खाते में इस बार अध्यक्ष पद की कुर्सी गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार अमरेंद्र प्रताप सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रेस में सबसे आगे हैं। वो आरा से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। 


बता दें कि जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज शाम साढ़े चार बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। अब यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि नीतीश कुमार के साथ कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेगा।  

Suggested News