बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, लूट का विरोध करने पर मां-बेटे को मारी गोली

पूर्णिया में अपराधियों का तांडव, लूट का विरोध करने पर मां-बेटे को मारी गोली

PURNIYA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर मां-बेटे को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले जियनगंज निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार नामक युवक बाइक से अपनी मां को लेकर जा रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने दोनो को रोककर उनके साथ लूटपाट करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने अधांधुंध फायरिंग की। जिसमे मां और बेटे दोनो को गोली लग गई।  

घटना में घायल दोनो को स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में इलाज केलिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनो का इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि घटना को गांव के कुछ लोगों द्वारा अंजाम दिया गया है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

पूर्णिया से तहजीबुल हसन की रिपोर्ट

Suggested News