बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के दरवाजे पर पड़ी थी युवक की खून से सनी लाश, बदमाशों ने अगवा कर दी हत्या

 घर के दरवाजे पर पड़ी थी युवक की खून से सनी लाश, बदमाशों ने अगवा कर दी हत्या

पूर्णिया। मनोज मंडल ने हर दिन की तरह सुबह घर का दरवाजा खोला। लेकिन यह सुबह उनके लिए हर दिन की तरह नहीं थी, क्योंकि घर के दरवाजे के पास एक लाश पड़ी थी, जो खून से सनी हुई थी। यह लाश उनके 15 साल के बेटे की थी।

मामला  बिहार के पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र का है। जहां 15 साल के एक किशोर को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। युवक की पहचान  जाबे पंचायत के बिरसैल गांव निवासी मनोज मंडल के पुत्र छतीस कुमार के रूप में की गई है। 

रात में भाई के साथ सोया था, सुबह मिली लाश

मृतक के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य अपने नए घर पर सोये हुए थे। छतीस भी अपने भाई कुंदन के साथ घर में सोया हुआ था। गुरुवार की रात में ही अज्ञात लोग उसे उठाकर लेकर चले गए। शुक्रवार की सुबह शव पुराने घर के दरवाजे पर फेंका हुआ था। हत्यारों ने मृतक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या की। मृतक के परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है। घटना के बाद से समूचे बिरसैल गांव में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

 घटना की जानकारी मिलने के उपरांत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, अवर निरीक्षक सुजीत कुमार सिंह सदलबल के साथ मौके पर पहुंच मृतक का शव पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



Suggested News