बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेखौफ बदमाश! व्यावसायी मुकेश अग्रवाल को अपराधियों ने मारी गोली

बेखौफ बदमाश! व्यावसायी मुकेश अग्रवाल को अपराधियों ने मारी गोली

पूर्णिया।  पूर्णिया शहर के सदर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में बेख़ौफ अपराधियों ने व्यापारी के बेटे पर की ताबड़तोड़ गोलीबारी कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को दो गोली लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुलाबबाग के व्यापारी विनोद अग्रवाल के पुत्र मुकेश अग्रवाल अपने घर शास्त्रीनगर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने व्यवसायी के घर से महज पांच मीटर की दूरी पर युवक पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। अपराधियों ने एक एक कर तीन गोली युवक पर चला दिया। जिसमें से दो गोली युवक को लगी है।

मामले डॉक्टर ने बताया कि घायल व्यवसायी की हालत स्थिर है। कितने रुपए की छिनतई हुई है इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष बिपिन कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है। एसपी दयाशंकर भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं और घायल व्यवसायी के परिजनों से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया छिनतई का मामला है। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किये गये हैं। पुलिस की टीम अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णिया के एसपी दयाशंकर खुद मैक्स 7 अस्पताल पहुँचकर घायल और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। वही सदर विधायक भी मैक्स 7 अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पूर्णिया पुलिस से जल्द से जल्द मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वही व्यापारिक मंडी गुलाबबाग में गोलीबाड़ी से व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।


Suggested News